बक्सर । युवा कांग्रेस बक्सर के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय को भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने पंचायत टास्क फोर्स में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें कैमूर और रोहतास जिले का प्रभार दिया गया है। सीधे भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस द्वारा चयन किए जाने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
जिम्मेदारी मिलने के बाद लक्ष्मण उपाध्याय ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पंचायत टास्क फोर्स में पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपकर उन पर विश्वास जताने के लिए वे हृदय से आभारी हैं। यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ा संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ पूरी निष्ठा से काम करने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। “आपका विश्वास मेरी ताकत और संगठन की मजबूती मेरा संकल्प है।”
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने लक्ष्मण उपाध्याय को बधाई देते हुए कहा कि वे पार्टी के लिए हमेशा समर्पित भाव से कार्य करते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और निष्ठा को देखते हुए मिली यह जिम्मेदारी निश्चित रूप से पार्टी को पंचायत स्तर तक मजबूत करने में सहायक होगी।
लक्ष्मण उपाध्याय को नई जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व विधायक विश्वनाथ राम, कामेश्वर पांडेय, अजय ओझा, कमल पाठक, सत्येंद्र ओझा, राजा रमन पाण्डेय, लालू यादव, प्रकाश यादव, उपेंद्र बाबा सहित कांग्रेस के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व और सक्रिय प्रयासों से कैमूर एवं रोहतास में युवा कांग्रेस संगठन को और मजबूती मिलेगी।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments