बक्सर । लोक कल्याणकारी मंच के सौजन्य से शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कृष्णाब्रह्म से कोरानसराय तक जर्जर सड़क के जीर्णोद्धार समेत चार सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना में टुड़ीगंज स्टेशन क्षेत्र के दर्जनभर लोग शामिल हुए।
मंच की प्रमुख मांगों में कृष्णाब्रह्म-कोरानसराय सड़क का जीर्णोद्धार, भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध, सड़क के बीच लगे बिजली पोल को किनारे करना तथा सड़क के अंतिम छोर पर नाला निर्माण शामिल है।
धरना की अध्यक्षता मंच के जिलाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता इमरान खान ने किया। मंच के संयोजक डॉ. सुधीर कुमार सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
धरना को संबोधित करते हुए डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि कृष्णाब्रह्म से कोरानसराय तक सड़क की स्थिति बेहद खराब और जानलेवा हो गई है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोग चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकृष्ट कराने के लिए धरना आयोजित किया गया है। उनके अनुसार, डुमरांव के अनुमंडलाधिकारी ने दो दिनों में सड़क की तत्काल मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है।
जिलाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने कहा कि आम जनता की बुनियादी समस्याओं से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर कृष्णाब्रह्म-टुड़ीगंज-सरैया रोड की मरम्मत नहीं हुई तो मंच उग्र आंदोलन करेगा।
धरना में अधिवक्ता कामेंद्र कुमार सिंह, अभिषेक मेहता, अधिवक्ता कुमार रामावतार, योगी लक्ष्मण प्रसाद, रामबाबू कुशवाहा, शंभू चौरसिया, समाजसेवी संतोष सिंह, महेंद्र प्रसाद, संजय राम, उमेश यादव, मुन्ना ठाकुर समेत अन्य लोग शामिल हुए।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments