बक्सर । शनिवार को गंभीर स्थिति में एक महिला मरीज के लिए तत्काल B+ रक्त की आवश्यकता पड़ने पर ब्लड बक्सर ने तत्परता दिखाते हुए मदद का हाथ बढ़ाया। रेड क्रॉस के सचिव डॉ. श्रवण तिवारी ने ब्लड बक्सर के संचालक प्रियेश से संपर्क कर बताया कि प्रसव के बाद महिला की स्थिति गंभीर है और शरीर में रक्त की मात्रा काफी कम है। ब्लड बैंक में B+ रक्त उपलब्ध नहीं होने के कारण समय पर रक्त नहीं मिलने पर मरीज को रेफर करना पड़ सकता था।
सूचना मिलते ही ब्लड बक्सर की टीम सक्रिय हुई और रक्तवीर विष्णु प्रजापति ने तत्काल रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। इस दौरान सुमित मानसिंहका, प्रियेश, आदिल खान और नसीम नायक मौजूद रहे।
ब्लड बक्सर की टीम ने कहा कि उनका उद्देश्य ऐसा समाज और युग बनाना है, जहां रक्त की कमी के कारण किसी की जान न जाए। इस घटना ने एक बार फिर सदर ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
वहीं, रक्तवीर के योगदान की सराहना करते हुए रेड क्रॉस सचिव डॉ. श्रवण तिवारी ने कहा कि समय पर किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। ऐसे रक्तवीरों की तत्परता मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments