Ad Code

चीन में चमका डुमरी का लाल: अरुष कुमार ने जीते 2 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक


बक्सर । जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत डुमरी गांव के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अरुष कुमार ने चीन के शिआन (Xi’an) में आयोजित यूजीआर (Universal Jump Rope) अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। अरुष ने विभिन्न एकल एवं टीम स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक और दो कांस्य पदक अपने नाम कर देश और जिले का गौरव बढ़ाया है।




अरुष कुमार के पिता का नाम जयराम कुंवर है। गांव की मिट्टी से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने और पदक जीतने की उनकी उपलब्धि से पूरे डुमरी गांव में खुशी और गर्व का माहौल है।




डुमरी पंचायत के मुखिया प्रेम सागर कुंवर ने अरुष की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अरुष ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए चार पदक जीतना अत्यंत गर्व और खुशी का विषय है।

मुखिया ने अरुष कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि आने वाली प्रतियोगिताओं में भी वह इसी तरह सफलता प्राप्त कर देश का नाम रोशन करते रहें। अरुष की इस उपलब्धि पर डुमरी गांव के लोगों ने भी खुशी जताते हुए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu