Ad Code

बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ का सैनिक समागम सह मैत्री भोज संपन्न



बक्सर । नगर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ द्वारा शनिवार की शाम सैनिक समागम सह लिट्टी-चोखा मैत्री भोज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम संघ के सभापति सूबेदार मेजर रामराज सिंह के आवास पर आयोजित हुआ, जिसमें जिले भर के पूर्व सैनिकों के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।



समारोह के दौरान संगठन के विस्तार, पूर्व सैनिकों की एकजुटता तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस सैनिक समागम में सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे और सभी ने आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के माहौल में लिट्टी-चोखा मैत्री भोज का आनंद लिया।






कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष कैप्टन विजेन्द्र राय, महासचिव सूबेदार मेजर शैलेश कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष दयाशंकर यादव, सूबेदार बी.एम. पाठक, उपसभापति हरिशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष शिवमंगल सिंह, पेंशन निर्देशक सूबेदार डी.एन. सिंह, मार्गदर्शक केशो सिंह यादव, एस.के. सिंह, सूबेदार सुमेर ठाकुर, गणेश पाठक, जलेश्वर पाठक, बलवंत पाठक, परमशंकर पाठक, अनंत ठाकुर, नरेश यादव, सुरेंद्र सिंह, अवधेश राय, संयोजक नायब सूबेदार जे.एन. सिंह, मीडिया प्रभारी आर.एन. मिश्रा, मुन्ना सिंह, सूबेदार उपेन्द्रनाथ राय एवं उपेन्द्र राय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस भव्य आयोजन के लिए सभापति सूबेदार मेजर रामराज सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu